भिलाई

भिलाई-चरोदा कमिश्नर एस. के. सुंदरानी ने बैठक में किया स्वच्छता कमांडो को प्रेरित

भिलाई (विश्व परिवार)। 02 नवंबर 2026 सप्ताह के प्रथम कार्य सोमवार दिनांक 02.11.2026 दिवस भिलाई-चरोदा नगर निगम में स्वच्छता कमांडो की बैठक के साथ शुरू हुई इस बैठक में स्वच्छता कमांडो के कर्मचारियो द्वारा निगम कमिश्नर एस. के. सुंदरानी के समक्ष वर्तमान कार्य संपादन की स्थिति से अवगत कराया।

इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी बीनू वर्मा एवं उनकी पूरी टीम भी मौके पर मौजूद रही। गौरतलब है कि नगर निगम भिलाई-03 चरोदा में वर्तमान में कुल 176 स्वच्छता कमांडो कार्यरत है जो संपूर्ण निगम क्षेत्र मे प्रतिदिन सफाई कार्य का क्रियान्वयन कर रहे है। कमिश्नर एस. के. सुंदरानी द्वारा बैठक में अपने अद्‌गार व्यक्त करते हुये कहा कि यह मेरी आप सभी से पहली मुलाकात है, आप सभी प्रभावी और बेहतर ढंग से अपना कार्य कर रहे है। यंहा आप सभी को इस बात का ध्यान रखना है कि घरो से संग्रहित किया जाने वाला कचरा गीला एवं सुखा कचरा पृथक किये जाने के बाद ही प्राप्त करना है उसमें से पेपर, पुठठा, लोहा आदि अलग कर उसे बेच कर अपनी आय बढा सकते हैं एवं गीले कचरे को रिसाईकल के लिये आगे भेज सकते है। तब जाकर हमारा कार्य पूर्ण होगा । आपका योगदान इस शहर को स्वच्छता के मापदंडो में उत्कृष्ट स्थान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts