दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक के पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 21 से 30 वार्डवार विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सड़क निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पाइप लाइन लीकेज, नाली एवं पुलिया निर्माण/मरम्मत,पोल, विद्युत व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को महापौर और आयुक्त के समक्ष रखते हुए त्वरित निराकरण की मांग की।
महापौर अलका बाघमार ने बैठक में कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि बेवजह बह रहे सार्वजनिक एवं अवैध रूप से नल कनेक्शनों का सर्वे कराया जाए तथा अनुपयोगी सार्वजनिक नलों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन उपलब्ध हैं, ऐसे में सार्वजनिक नलों से पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि निगम द्वारा पाइप लाइन सुधार एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है। महापौर ने कहा कि स्टेशन रोड दीपक नगर सड़क सीमा क्षेत्र अंतर्गत नाली के ऊपर बने अवैध रूप से अतिक्रमण को कार्रवाही कर हटवाने की बात कही,
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद मनीषा सोनी,मनोज सोनी,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,प्रकाश चंद थवानी,मो.सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू,दुर्गेश गुप्ता,विनोद मांझी,पंकज साहू, अर्पणा मिश्रा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।







