छत्तीसगढ़रायपुर

अनुपम गार्डन के पास 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे रहे मौजूद

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत और नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में 34 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से होने वाले विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। ये कार्य अनुपम गार्डन महावीर पार्क के समीप नगर निगम जोन क्रमांक-5 क्षेत्र में किए जाएंगे।

अधोसंरचना मद के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों में एसएस रेलिंग लगाने, 2डी पेंटिंग, पेवर लगाने, नाली की मरम्मत और निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। विधायक मूणत और महापौर चौबे ने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

भूमिपूजन के दौरान विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर निगम एमआईसी सदस्य सुमन पाण्डेय ने विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ और छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, वार्ड पार्षद सुमन पाण्डेय, जोन-5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद मीना ठाकुर, एल्डरमेन अनिल सोनकर एवं बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद दिलीप यदु एवं आशीष अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग खंडेलवाल, रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डेय सहित नगर निगम जोन-5 के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts