छत्तीसगढ़रायपुर

NTPC नवा रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। एनटीपीसी नवा रायपुर में 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता प्रतिज्ञा के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है। इसके तहत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत WR-IIHQ कार्यालय में बिद्या नंद झा, ED (OS-R&M) और दीपु ए, GM (USSC-C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं, CBD बिल्डिंग कार्यालय में संगीता दाश, GM (P&S) और  पलाथोटी सुब्बाराजू, GM (USSC-C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई।

इस अवसर पर के. धिनेश, AGM (Vigilance) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सप्ताहभर आयोजित होने वाली प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि इनका उद्देश्य कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी सतर्कता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से संगठन में ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” की थीम के अनुरूप यह पहल कार्यस्थल पर नैतिक आचरण और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts