रायपुर

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के कला एवं मानविकी विभाग के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के साथ नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में, महाविद्यालय के बीबीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में तिल्दा स्थित अदानी पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के माध्यम से औद्योगिक कार्यप्रणाली एवं ऊर्जा उत्पादन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इन दोनों भ्रमणों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने तथा अपने विषयों की वास्तविक उपयोगिता को समझने का अवसर प्रदान किया।
यह सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी के समग्र सहयोग, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन, शिवांगी मिश्रा व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक श्रीमती शिखा राजपूत के निर्देषन में पूर्ण हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts