छत्तीसगढ़रायपुर

महादेव ऐप केस: दूसरे दिन भी ED के सवालों के घेरे में शेफाली बग्गा

रायपुर (विश्व परिवार)। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा शुक्रवार को दोबारा रायपुर के ईडी दफ्तर पहुंची. जहां ऐप के प्रमोशन में संलिप्तता को लेकर जांच अधिकारी आज फिर सवाल-जवाब कर रहे हैं. गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि ईडी जांच में डिजिटल साक्ष्यों में शेफाली बग्गा की कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है. वहीं बेटिंग ऐप के कुछ प्रमोशनल वीडियो, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और डिजिटल सामग्री भी सामने आए हैं।
पूरे जांच की कड़ी में महादेव नेटवर्क से जुड़े अहम आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े शेफाली के कथित संबंध भी है. खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है. एजेंसी का दावा है कि वह भारत में महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था. जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि शेफाली बग्गा विदेश के शहरों, जैसे दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शामिल थी।
ईडी (ED) का दावा है कि शेफाली बग्गा अपना टेलीग्राम चैनल संचालित चलाती हैं, जिस पर गैर-कानूनी बेटिंग से जुड़े प्रमोशन और टिप्स जैसे काम किए जाते हैं. फिलहाल लगातार दूसरे दिन मामले में शेफाली से पूछताछ जारी है. इधर कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तार और उनके संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई से मामला को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts