छत्तीसगढ़रायपुर

आमानाका ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, महिला चालक कई वाहनों को टक्कर मारकर फरार

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ी ने कहर बरपाया है. अबकी बार हादसा आमानाका ओवरब्रिज पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने करीबन आधा दर्जन गाड़ियों को ठोकर मारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरस्वती नगर थाना पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts