- प्रदेश के सभी जिलों में होगा ट्रांसपोर्ट विंग का विस्तार, ट्रांसपोर्ट कारोबार को नई गति देने का संकल्प – अमर पारवानी
रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने नवीन शर्मा को पुनः प्रदेश अध्यक्ष, अमरीक सिंह को प्रदेश महामंत्री तथा राकेश अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापार, उद्योग, कृषि और लॉजिस्टिक्स की सफलता एक सशक्त परिवहन व्यवस्था पर निर्भर करती है। CAIT ट्रांसपोर्ट विंग का उद्देश्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना तथा सरकार और ट्रांसपोर्ट उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश के सभी जिलों में ट्रांसपोर्ट विंग का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संगठन से जुड़ सकें। जिला एवं स्थानीय स्तर पर मजबूत इकाइयों का गठन कर ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर नियमित संवाद, सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। संगठन ट्रांसपोर्ट कारोबार में आधुनिक तकनीक, बेहतर व्यवस्थाओं और व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुनः जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को एक मजबूत मंच पर संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान, व्यवसाय की उन्नति तथा नए अवसरों के सृजन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर व्यापार और उद्योग की जीवनरेखा है। एक सशक्त एवं संगठित ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश के व्यापारिक हितों को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को जोड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
CAIT ने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश में एक सशक्त एवं प्रभावी संगठन के रूप में स्थापित होगी तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा, व्यवसाय के विकास और व्यापारिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कैट ट्रांसपोर्ट विंग की प्रदेश कार्यकारिणी
संरक्षक मंडल:
बलजिन्दर सिंह ज्ञानी, गुरदीप सिंह गरचा, जगदीश मित्तल, चरण शर्मा, श्रवण विश्नोई, रणजीत सिंह वालिया, मनीराम वर्मा, रामचन्द्र माहेश्वरी
सलाहकार मंडल:
विनीत तिवारी, कमल अग्रवाल, हषिंकर मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, नथ्थू राम भारद्वाज, दीपक शर्मा, रमेश शर्मा, बलवीर सिंह विर्क, जितेन्द्र भारद्वाज, बलवीर सिंह गिल, जगतार सिंह, स्वरूप चोपड़ा
प्रदेश अध्यक्ष:
नवीन शर्मा
प्रदेश महामंत्री:
अमरीक सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष:
राकेश अग्रवाल
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष:
राजेश शर्मा, राजपाल पगारिया, जगदीश कौशिक, रवि प्रधान
प्रदेश उपाध्यक्ष:
बंटी शर्मा, समीर गोयल, जगदीप सिंह, शमशेर सिंह, देवीलाल, पन्नेलाल, संजय भारद्वाज, रमेश भाट्टी, अशोक शर्मा, पवन जालान, सुरेन्द शर्मा, रमेश ठक्कर, रजविन्द्र सिंह खैरा, रणनजोत सिंह गिल, मुन्ना सिंह, राजेन्द्र विश्नोई
प्रदेश सचिव:
राजाराम बिष्नाई, मनबीर, मिलन, प्रवीण शर्मा, मधुसूदन, कमल कौशिक, श्याम निगम, जयदेव, मंजीत शर्मा, कुलदीप शर्मा, सतपाल विश्नोई, करणदीप सिंह अहलूवालिया, सुजीत सिंह बेनीपाल, जसवंत सिंह काइलों, दलजीत सिंह बाजवा, सुखविन्द्र सिंह ग्रेवाल, गुरदीप सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह गिल, मंजीत सिंह धाडीवाल
कार्यकारिणी सदस्य:
अमरचंद गोदारा, संदीप गोदारा, पींटू सिंह, हिमांशु, शेखर वर्मा, संदीप मिश्रा, विनोद तिवारी, दीनदयाल शर्मा, रमणीक, अरुण पाण्डेय, सुरेश चौधरी, नरपत, अनिल दुबे, मनोहर लाल जांगड़ा, मनोज, पवन रोहिल्ला, अजय चौधरी, सत्यनारायण, पवन, मंगल शर्मा, अजित भारद्वाज, प्रदीप एवं संजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।







