छत्तीसगढ़रायपुर

प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह पॉवर कंपनी में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को सुबह 7.15 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पावर कंपनीज़ के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा एवं सर्तकता विभाग के सिपाहियों व्दारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विद्युत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विद्युतकर्मियों को राज्य स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts