छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में स्किपिंग इवेंट सीजन-2 का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने दिखाई फिटनेस की ताकत

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब गार्डन में रविवार सुबह फिटनेस और खेल का अनोखा संगम देखने को मिला. SPORTS ENTHUSIASTS ASSOCIATION द्वारा आयोजित स्किपिंग इवेंट सीजन-2 में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक साथ स्किपिंग कर पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया।
इस आयोजन की मुख्य उन्नयक चॉइस इंटरनेशनल, जिनके सहयोग से कार्यक्रम और भी भव्य और सफल बन पाया. कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें नेशनल टीम की विशेष उपस्थिति और लाइव म्यूजिक ने माहौल को और भी जोशपूर्ण बना दिया. बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस के प्रति अपना समर्पण दिखाया।
संस्था के अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव निलेश कटारिया एवं प्रवक्ता लिपि जैन ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्किपिंग एक सरल, प्रभावी और उपयोगी व्यायाम है, जिसे हर उम्र के लोग आसानी से अपना सकते हैं।
आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. इस सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, नेशनल प्लेयर्स, चॉइस इंटरनेशनल और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts