नई दिल्ली (विश्व परिवार)। वियतनाम के फू कुओक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलटने से शनिवार को 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी. हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार को भारत लाए जाएंगे. वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई पहुंचेंगे. स्थानीय समयानुसार शाम 6:00 बजे हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होगी और रात 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
इस दर्दनाक हादसे ने वियतनाम के साथ-साथ पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है. वियतनाम में पर्यटकों से भरी एक तेज रफ्तार नाव समुद्र में पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई।
वियतनाम के फू क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई) को एक स्पीटबोट पलट गई थी. इस दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 लोग मृतकों में शामिल है. समुद्री सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में रविवार को स्पीडबोट के 57 वर्षीय कैप्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि शव वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई पहुंचेंगे. इसके साथ ही दूतावास ने संबंधित राज्य सरकारों को सूचित कर दिया है, जिससे कि शवों से संबंधित लोगों के पास समन्वय स्थापित कर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
दूतावास के मुताबिक, बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 लोग भारत वापस लौट रहे हैं. एक घायल की हालत अभी भी गंभीर है और वो फु क्वोक के एक अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।







