देशनई दिल्ली

भारत मंडपम, नई दिल्ली में ”भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” में नारी वंदन अवॉर्ड विजेता महिलाओं को कैट छत्तीसगढ़ द्वारा किया सम्मानित – मधु अरोरा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष (national covenor) , मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ की महिलाओं – मधु अरोरा (प्रदेश अध्यक्ष), प्रेरणा भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष, एकता ठाकुर ई डिजी फाउंडर, अनुराधा साहू, अर्चना साहू, को नारी वंदन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान CAIT राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी जी’ के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
प्रोग्राम की एंकरिंग अनमोल पारवानी ने बहुत सुशोभित रूप से संचालन की तथा मनोरंजन के लिए Aarin अरोरा ने पियानो में म्यूजिक बजा कर किया।
CAIT राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज व्यापार, तकनीक और समाज सेवा तीनों क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रही हैं। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट , युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे: – अमर पारवानी,जितेंद्र दोशी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, रतन सिंह ,मधु अरोरा , प्रेरणा भट्ट,नीलम दिवकीर्ति, शालू , प्रिया जोशी, श्रावणी चटर्जी, रीना राजपाल मीनल चैहान और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts