छत्तीसगढ़रायपुर

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

  • एनएचएम कर्मचारियों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का किया अनुरोध,लंबित मांगों के जल्द निराकरण का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई घोषणाओं एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात रखते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण नीति, नए मानव संसाधन नीति, नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव का अंक सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
एनएचएम संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष जिला बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts