छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में अचानक लगी भीषण आग

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पहली मंजिल तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया।
होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर विधानसभा थाना पुलिस भी पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य जारी है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts