जगदलपुर (विश्व परिवार)। राजीव भवन में प्रेसवार्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित करते हुए दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती के खुलासे के बाद बलरामपुर के कुसुमी थानांतर्गत त्रिपुरी गांव में और ब्ल्रम पुर के एक और गांव खजूरी में भी अफीम की खेती के खुलासे से साबित हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाहती है।बिना सरकार के तथा सत्ता में बैठे हुए लोगों के संरक्षण के खुलेआम अफीम की खेती नहीं हो सकती और न ही गली, कूचों में गांजा, शराब, सूखे नशे का कारोबार हो सकता है।दुर्ग के तो भाजपा का प्रभावशाली नेता की संलिप्तता था। बलराम पुर में भी भाजपा का नेता ही अफीम की खेती करवा रहा था।अभी तो सिर्फ तीन जगह का खुलासा हुआ है, पूरे प्रदेश में सरकार अफीम, गांजा, भांग की खेती करवा रही पूरे प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण, भाजपा की सरकार में मिल रहा है।दुर्ग जिले के समोदा में जिस भूमि पर भाजपा नेता अफीम की खेती कर रहा था। भाजपा की सरकार ने डिजिटल गिरदावली रिपोर्ट में उस जमीन पर मक्का और गेहूं की खेती बताया है। बलराम पुर में तो जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही थी गिरदावरी में वहाँ अन्य फसल लगा होना बताया है मतलब सरकारी अमले को पता था वहाँ अफीम की खेती हो रही थी। इसका मतलब साफ है कि सत्ता के संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है।नशीली दवाएं, प्रतिबंधित गोलियां, अवैध सूखा नशा गली मोहल्ले में निर्बाध बिक रही है। पिछले 13 महीना के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं।कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। 10 से 17 साल के लाखों नाबालिक बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है।प्रदेश में अवैध नशे के तस्कर और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक उतर आए हैं। प्रदेशअध्यक्ष दीपक बैज ने कहा वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक से घरेल सिलेंडर का दुरुपयोग और कालाबाजारी घरेलू गैस की आपूर्ति पिछले 5 दिनों से बाधित है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक से रोक दिया गया है। उसके बावजूद सरकार यह झूठा दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है, पर्याप्त उपलब्धता है। विगत तीन महीनों में घरेलू रसोई गैस के दाम में 307 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि भाजपा की सरकार ने किया है अब एक बार फिर 60 रूपये महंगा? मूल्य वृद्धि से हफ्ता भर पहले जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराया था जिनका डीएसी जारी हो चुका था, अब सप्लाई के वक्त अब नए डीएसी जारी करके अधिक कीमत वसूला जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 4 दिनों का अंतराल बढ़ाना, 21 दिन के बजाय अब 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के बुकिंग की बाध्यता इस बात का प्रमाण है कि उपलब्धता और सप्लाई में अड़चन तो है। होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।मोदी सरकार के 12 साल के दौरान जब-जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड मिल के दामों में कमी आई है उसका लाभ लगातार जनता से छिन गया और अब कीमतें बढ़ाकर महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकल जा रहा है। 2014 से 2025 तक मोदी सरकार ने केवल पेट्रोलियम उत्पाद से 42 लाख करोड़ से अधिक की कमाई जनता की जेब पर डकैती डालकर किया है पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज जो यूपीए के दौरान 10रू. 38 पैसा था उसे मोदी सरकार ने तीन गुना से ज्यादा बढक़र 32 रू. 98 पैसा कर दिया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 17 मार्च को विधान सभा घेराव होगा”मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी 17मार्च को विधान सभा का घेराव करेगी ।मनरेगा को फिर से शुरू करना तथा मनरेगा से दुर्भावना पूर्वक महात्मा गांधी जी का नाम हटाया जाना एव मनरेगा को क़ानून के बजाय योजना के रूप में परिवर्तित करने एव पंचायतो के अधिकारो को समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है।विधान सभा घेराव के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के तमाम नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे।संगठन सृजन में अब कांग्रेस निचले पायदान पर जा रही हैं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद हमने अपनी जिला कार्यकारणी का गठन पूरा कर लिया है।हमारा संगठन सृजन का कार्यक्रम अब बूथ और ग्राम और वार्ड कमेटियों के गठन तक पहुँच गया है।बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के लिए जि़ला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति हो गई है मार्च माह के अंदर हमारा बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा हो जाएगा।इस प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,उमाशंकर शुक्ला, पीसीसी संयुक्त महामंत्री शंकर राव,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,राजेंद्र पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,संतोष सेठिया,मंडल अध्यक्ष ललिता राव,प्रवक्ता जावेद खान,यूँका शहर अध्यक्ष निकेत राज राज झा, महामंत्रीगण अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,अपर्णा बाजपेयी,संजय पाणिग्रही असीम सुता,मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,एस नीला,मोहसिन खान,गुरमीत कौर,माही श्रीवास्तव,कमला भत्तरा,आदि मौजूद रहे।





