रायपुर (विश्व परिवार)। नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य रायपुर खमतराई निवासी लक्ष्मी वर्मा को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 के अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बुके प्रदत्त कर निर्वाचन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर लक्ष्मी वर्मा को नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन सहित जोन 1 अधिकारियों के साथ बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनाएं दी ।





