रायपुर (विश्व परिवार)। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर सहायक कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा संबंधित जिला कलेक्टरों जारी किया गया है। इसमें गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जयसवाल को कोरबा और वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में पदस्थ किया गया है।






