जांजगीर-चांपा (विश्व परिवार)। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से बिर्रा थाना भेजा गया है, जबकि निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से अकलतरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को अकलतरा से नैला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी से बम्हनीडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को पामगढ़ थाना से पंतोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर को अकलतरा थाना से पुलिस कंट्रोल रूम सोनार और थाना अकलतरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को जांजगीर थाना से अकलतरा थाना भेजा गया है।
सरजेंट कृष्ण कुमार कोशले को रक्षित केंद्र जांजगीर से पामगढ़ थाना और सरजेंट प्रतिभा राठौर को पुलिस कंट्रोल रूम सोनार, थाना अकलतरा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश को प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








