छत्तीसगढ़रायपुर

नुआखाई हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व : पुरन्दर मिश्रा

  • नुआखाई हमारी गौरवशाली परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई भव्य शोभायात्रा के समापन समारोह में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी सहित समाज के गणमान्यजनों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नुआखाई का उल्लास हमारी विविधता में एकता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करता है।
विधायक श्री मिश्रा ने नुआखाई पर्व की सभी प्रदेशवासियों एवं समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंगलकामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts