छत्तीसगढ़धमतरी

PM आवास के नाम पर वसूली का आरोप, हितग्राहियों से 15-15 हजार लेने की शिकायत

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पीएम आवास के हितग्राहियों से कथित तौर पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने कलेक्टर को घटना के संबंध में शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक, कुरूद के ग्राम पंचायत कोलियारी का पूरा मामला है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकानों को लेकर हितग्राहियों से कथित तौर पर अवैध वसूली की जा रही है. कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने घटना के संबंध में शिकायत दी है. उन्होंने पंचायत के पंच चिंता राम पर अलग-अलग हितग्राहियों से 15-15 हजार रुपये नगद लेने का आरोप लगाया गया है। वहीं आवास मित्र चुनेंद्र साहू पर भी एक हितग्राही से 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने शिकायत में यह भी बताया कि इस शिकायत को ग्राम सभा और बस्ती पंचायत की बैठक में रखा गया था. बैठक में संबंधित व्यक्तियों द्वारा राशि लेने की बात स्वीकार की गई थी. हितग्राहियों ने कथित लेन-देन से संबंधित जानकारी लिखित रूप में भी दिए जाने की बात कही. कलेक्टर से ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़े एक्शन की मांग की है।
कलेक्टर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मामले पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts