रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की ओर से खम्हारडीह स्थित ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसायटी के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर के दौरान 12 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 43 लोगों की नेत्र जांच तथा 38 लोगों की ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। रक्तदान शिविर में बिलासा ब्लड ग्रुप की टीम तथा नेत्र परीक्षण के लिए डॉ. शिवाकांत दुबे अपनी तकनीकी टीम के साथ मौजूद रहे।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट, कंप्यूटर बैग एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों, तकनीशियनों एवं ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी रहवासी संघ का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, उपाध्यक्ष नरेंद्र अंटू ठाकुर, आदित्य शितूत, मनीष वाधवानी, प्रखर गर्ग, विवेक सिंह, दिव्या, याशिका, गायत्री सहित सोसायटी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।







