छत्तीसगढ़बलरामपुर

बारिश की रात हाथियों का हमला, जान बचाकर भाग रहे ग्रामीण की मौत

बलरामपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र का है।
नवापारा में 4 हाथियों का दल कर रहा विचरण
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवतपुर के नवापारा में 4 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। देर रात बारिश के बीच हाथियों का दल राजपुर वन परिक्षेत्र में घुस आए और घरों को तोड़ने लगे।
ग्रामीण को कुचलकर मार डाला
वहीं जब बालम अपनी जान बचाकर भाग रहा था, तो हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts