छत्तीसगढ़रायपुर

15 हजार ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के पंजीयन में अहम भूमिका, ऋषभ सोनी ने विकसित किया सॉफ्टवेयर

रायपुर (विश्व परिवार)। जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी ने बनाया सॉफ्टवेयर एवं पंजीयन में रहा महत्वपूर्ण योगदान।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर विवेक शुक्ला, प्रभारी डीएसपी यातायात एवं प्रोजेक्ट के नेतृत्व में ऑटो/ई-रिक्शा चालक पंजीयन हेतु बनाये गये नोडल अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर (सहायक यातायात व यातायात थाना प्रभारी) द्वारा विगत 15 दिनों से किए गये अथक प्रयासों से निर्धारित तिथि 5/6/26 को रात्रि 8:00 बजे तक लगभग 15,000 ऑटो/ई-रिक्शा चालकों का पंजीयन हो गया।
20 मई से शुरू किए गए इस अभियान में जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी जी द्वारा ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के कार्यों को व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। यह सॉफ्टवेयर ऑटो/ई-रिक्शा से संबंधित विभिन्न जानकारियों के प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण तथा आवश्यक सेवाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने में सहायक होगा।
उक्त परियोजना के पंजीयन कार्य में भी ऋषभ सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने परियोजना के प्रारंभ से लेकर तकनीकी विकास एवं प्रशासनिक समन्वय तक प्रत्येक चरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts