अंबिकापुरछत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार-विधायक विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। नायब तहसीलदार और विधायक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जहां विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने विधायक के साथ उनके समर्थकों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में कलेक्टर अजीत बसंत ने दोनों पक्षों की शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि मैनपाट तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के बीच 27 मई को वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद मारपीट की बात कही जा रही है।
मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी ने एक तरफ जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
इस बीच छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से किए गए अभद्र व्यवहार और मारपीट की कड़ी निन्दा करते हुए उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है. उचित कार्रवाई नहीं होने पर संघ की ओर से सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts