छत्तीसगढ़रायपुर

आज CM विष्णुदेव साय की मंत्रिपरिषद बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र समारोह समेत कई कार्यक्रमों में होगी शिरकत

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को विभिन्न बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे. शाम करीब 4:10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान में शिकरत करेंगे। इसके अतिरिक्त रोहिनीपुराण में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts