छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने करीब 55 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्कर ओड़ीसा से गांजा लेकर रीवा ले जा रहे थे, लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और दो युवक शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 32 पैकेट गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।
ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के निवासी है। जीआरपी थाना बिलासपुर ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts