बेमेतरा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के चैंबर की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना से मौके पर कर्मचारियों में हड़ंकप मच गया. राहत की बात रही कि घटना के वक्त भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था. जब कुछ कर्मचारी वापस लौटे तो उन्होंने एसडीएम चैंबर की फॉल सीलिंग गिरी हुई देखी. राहत की बात रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
रिनोवेशन कार्य पर सवाल
बताया जा रहा है कि कार्यालय में पीडब्ल्यू विभाग ने हाल ही में रिनोवेशन का काम कराया था. घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल मामले को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।








