रायपुर

राखी गांव में पिंक ऑटो दीदियों को कपड़े की थैलियां और सैनिटरी नैपकिन वितरित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  (विश्व परिवार)। आज नया रायपुर के राखी गांव में पिंक ऑटो वाली दीदियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए नई कपड़े की थैलियों का वितरण किया तथा साथ में स्वास्थ सुरक्षा के लिए सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया।साथ ही आज शनिवार के दिन श्री हनुमान चालीसा भेंट की।सभी दीदियां उनके हरे ड्रेस में पिंक ऑटो के साथ बहुत ही अच्छी लग रही थी।उन्होंने हमारे कार्यक्रम में बहुत अच्छा सहयोग किया।सभी की गाड़ियों पर हमने स्टीकर भी लगाए।राखी गांव से चंद्रिका दीदी और पवन तिवारी सर और मेरी मित्र नम्रता घई के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर हुआ।12 बजे अपनी ड्यूटी से फ्री होकर सभी समय पर उपस्थित हुई।सभी अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही परिवार को आर्थिक मदद भी कर रही है।उन्हें उनके ऑफिस में लगाने के लिये भारत माता की फोटो भी दी।हमेशा की तरह श्री संजय आप्टे जी और अर्चना जतकर का पूरा सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts