रायपुर

वार्ड-10 में अवैध अतिक्रमण हटाया, नाले पर बनी पुलिया तोड़ी गई

रायपुर  (विश्व परिवार)। वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के अंतर्गत नाले के ऊपर निर्मित अवैध निर्माण पर नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 9 के द्वारा कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल से मुख्य नाले के ऊपर संतोष वर्मा व राहत नकवी के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर नाले के ऊपर पुलिया बनाया गया था जिसके कारण पानी के बाहों में बाधा उत्पन्न हो रही थी जिसकी शिकायत वार्ड के निवासी 2021 से करते आ रहे थे।
अभी कुछ दिन पहले हुए बरसात के बाद वीवी विहार व आदर्श नगर में जल भरा हुआ था जिसके कारण 200 से ज्यादा घर प्रभावित हुए और घरों में पानी घुस गया था।

वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम मुख्य आयुक्त संबित मिश्रा से इस विषय पर चर्चा कर कार्यवाही करने की मांग की थी निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts