रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे. वहीं दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार पहुंचकर गौ सेवा संगम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।







