छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे इंस्टिट्यूट वैरिशा, रायपुर में आयोजित डब्ल्यू आर एस समर कैंप–2026 के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रेलवे इंस्टिट्यूट वैरिशा, रायपुर में आयोजित डब्ल्यू आर एस समर कैंप–2026 के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री निर्मल कुमार भंडारी, मुख्य कर्मशाला प्रबंधक, वैगन रिपेयर शॉप ( वैरिशा) रायपुर ने बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के बीच पहुँचकर उनके साथ खेलना सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार क्षण रहा।
श्री भंडारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का भी श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने बच्चों को खेलों में निरंतर भाग लेने एवं अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने भी मुख्य कर्मशाला प्रबंधक महोदय के स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं प्रोत्साहन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की।
प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट वैरिशा, रायपुर द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts