छत्तीसगढ़रायपुर

रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा बयान, बोले- “सिर्फ भाजपा के प्रचारक”

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य, धीरेन्द्र शास्त्री समेत धार्मिक गुरुओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है. सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे में मीडिया से चर्चा में महंत ने कहा कि वह रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते हैं और चिरमिरी में चल रही कथा में नहीं जाएंगे।
महंत बोले- सिर्फ भाजपा के प्रचारक हैं
चरणदास महंत ने कहा कि रामभद्राचार्य जिस प्रकार से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, वह सिर्फ भाजपा के प्रचारक है. ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. ज्ञान के माध्यम से ठग रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाने की अपील की. साथ ही कहा कि हम तो कण कण में भगवान मानने वाले लोग हैं. हमारे तो कण- कण में भगवान है।
बता दें कि चिरमिरी में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 17 मई से 26 मई तक यह कथा चलेगी. कथा सुनने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts