छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, DCP समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्तों का तबादला हुआ है। तारकेश्वर पटेल को DCP सेंट्रल जोन कमिश्नरेट बनाया गया है। दीपमाला कश्यप को नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अर्चना झा डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट बनाई गई है, जिसका आदेश रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी कर दिया है।
इसके साथ ही थाना प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के साथ एसीसीयू प्रभारी (क्राईम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राजेश सिंह आजाद चौक थाना प्रभारी बनाए गए, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई और नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts