छत्तीसगढ़रायपुर

लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा की नई टीम का गठन, जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय लियो क्लब लॉन्च

रायपुर (विश्व परिवार)। लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा ने 18 जुलाई 2026 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में स्थापना समारोह, चार्टर डे उत्सव, लियो क्लब रायपुर प्रेरणा के शुभारंभ तथा प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन रिपुदमन सिंह पु्सरी मुख्य अतिथि एवं स्थापना अधिकारी के रूप में शामिल हुए। PDG PMJF लायन शैलेश अग्रवाल विशेष अतिथि रहे, जबकि PMJF लायन त्रिलोक बराड़िया ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला पदाधिकारी PMJF लायन पपींदर कौर पु्सरी, PMJF लायन दिलशिरीन कौर पु्सरी, लायन डॉ. अरविंद नेरल, लायन मोहन छाबड़ा, लायन ईश्वर अग्रवाल, लायन डॉ. निरंजन हरितवाल, लायन डी.आर. वधवानी, लायन प्रेम शर्मा, PMJF लायन मीनाक्षी कौशल, लायन डॉ. संगीता नेरल एवं लायन दिवाकर अवस्थी सहित विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, विशिष्ट पेशेवर, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन सिंह पु्सरी ने लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई टीम में MJF लायन डॉ. संयुक्ता गांधी अध्यक्ष, लायन नवनीत कौर ग्रेवाल सचिव, लायन सत्येंद्र सिंह संयुक्त सचिव, लायन डॉ. स्मिता प्रेमानंद कोषाध्यक्ष तथा लायन मनोज शुक्ला संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए।

अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता गांधी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व अध्यक्ष MJF लायन सुजाता अग्रवाल के योगदान की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, भूख निवारण तथा सामुदायिक कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साझेदारी और युवा नेतृत्व को इस वर्ष विशेष महत्व दिया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लियो क्लब रायपुर प्रेरणा का शुभारंभ रहा। यह जिले का पहला ऐसा लियो क्लब है, जिसमें 20 अंतरराष्ट्रीय सदस्य शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष लियो सायबह एच. मुल्बाह, उपाध्यक्ष लियो ओप्रा एल.एन. रॉबर्ट्स, सचिव लियो मॉरिस एच. कोली तथा कोषाध्यक्ष लियो वेडलुकलिन हार्मन बनाए गए। अध्यक्ष सायबह एच. मुल्बाह ने लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा का आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक मित्रता और मानवीय सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

समारोह के दौरान सेवा निकेतन के साथ साझेदारी की भी घोषणा की गई। इस सहयोग के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, युवा विकास एवं सामुदायिक उत्थान से संबंधित विभिन्न परियोजनाएं संयुक्त रूप से संचालित की जाएंगी।

क्लब ने पांच नए सदस्यों—फादर जॉर्ज मैरी क्लेरेट (डायरेक्टर, सेवा निकेतन), एरॉन डोग्बा यासाह, फेथ रूथ डिक्सन, डॉ. लिंसी रॉय तथा डॉ. खुशबू साहू—का स्वागत किया। साथ ही डॉ. अनिल कुमार खरे एवं डॉ. अर्चना खरे का लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स से स्थानांतरण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता गांधी ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान पर विश्वास व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में 15 प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान और सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन चार्टर डे केक कटिंग, खालसा ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सौहार्दपूर्ण वातावरण और भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts