रायपुर (विश्व परिवार)। समाज सेवी शिक्षाविद प्रिया गुप्ता आज वक्ता मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया प्रिया गुप्ता जी को इस वर्ष महिला दिवस के अवसर पर अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें से प्रमुख राज्यपाल द्वारा महिला शक्ति सम्मान,स्व इंद्रा देवी जैन स्मृति सम्मान, तपस्या फाउंडेशन द्वारा , लाहोटी मित्र मंडल द्वारा सम्मान , बुजुर्गों की चौपाल द्वारा सम्मान , नारी तू नारायणी सम्मान , नारी शक्ति गौरव सम्मान, पारस शक्ति गौरव सम्मान, शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आशा किरण सम्मान, स्व विधा देवी स्मृति में महिला सम्मान प्रमुख है।
प्रिया गुप्ता जी पिछले 10 वर्षो से कंप्युटर प्रशिक्षण देने के साथ साथ समाज सेवा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है वे अभी तक 2000 बच्चों को कंप्युटर प्रशिक्षण दे चुके है उनके पढ़ाये हुए बच्चे अलग अलग क्षेत्र में कार्यरत हैं।
प्रिया गुप्ता जी विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजन, बच्चों को निशुल्क कॉपी किताब वितरण, दिव्यांग बच्चों एवम जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क कंप्युटर प्रशिक्षण, गर्मियों में जरूरतमंद लोगों को गमछा वितरण करना, छाछ वितरण करना आदि अनेकों कार्य करती रहती है।







